कुमायूं विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती, अल्मोड़ा की स्थापना 31 मार्च, 1996 को हुई। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2एफ एवं 12बी की मान्यता से आच्छादित इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय संचालित हैं। कला संकाय के अन्तर्गत 08 (आठ) विषय (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास एवं भूगोल) संचालित हैं। विज्ञान संकाय के 05 (पांच) विषय भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं गणित संचालित हैं। स्नातकोत्तर हिन्दी, संस्कृत एवं राजनीतिविज्ञान विषय महाविद्यालय में संचालित हैं।